फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: इफ्को चौक से एसपीआर तक 7.5 किमी सड़क का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए ने एजेंसी को अलॉट किया काम, सड़क के साथ फुटपाथ और सतही नालियों की भी होगी मरम्मत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इफ्को चौक से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) स्थित राजेश पायलट चौक तक सड़क का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने करीब 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क की विशेष मरम्मत का काम एक एजेंसी को आवंटित कर दिया है। सड़क की मरम्मत के साथ सतही नालियों, फुटपाथ और अन्य संबंधित कार्य भी कराए जाएंगे।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित इफ्को चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, कन्हई चौक और वजीराबाद होते हुए एसपीआर को जोड़ने वाली सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। इस मार्ग पर दिल्ली मेट्रो के दो स्टेशन भी स्थित हैं, जिससे यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। जीएमडीए की योजना के तहत इफ्को चौक, सेक्टर-28/29, सेक्टर-43/44, सेक्टर-52/52ए और सेक्टर-56/57 की डिवाइडिंग रोड होते हुए एसपीआर तक सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सतही नालियों का निर्माण और मरम्मत तथा फुटपाथों का विकास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के मुख्य अभियंता प्रवीन चौधरी ने बताया कि इफ्को चौक से एसपीआर तक सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ जल निकासी व्यवस्था और फुटपाथों से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे। काम एक एजेंसी को आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें