संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर कांकरौला गांव में सड़क निर्माण, सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन डालेगा। इस परियोजना पर करीब 4 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा।
वार्ड पार्षद के अनुसार, जीएमडीए की सड़क से गांव के प्रवेश द्वार तक करीब दो किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। गांव के लोग गलियों में गंदा पानी जमा होने से परेशान हैं। जलभराव के कारण उन्हें रोजाना दिक्कतें होती हैं, खासकर बारिश में। सड़क और सीवर लाइन बनने से इन समस्याओं से राहत मिलेगी। निगम टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करने की तैयारी में है।
कांकरौला गांव में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सड़क निर्माण, सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन डालने की योजना बनाई गई है। जीएमडीए की रोड से गांव के प्रवेश द्वार तक करीब दो किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर