फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 07:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश-एक में 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। किशोरी नाबालिग आरोपी को जानती थी और उसके साथ काम करती थी। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने चारों आरोपियों को पकडने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी के साथ चार लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की सूचना 19 दिसंबर को मिली थी। सूचना के बाद ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष रितेश कुमार अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर मिली पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर इलाके में रहती है और ग्रेटर कैलाश-एक में चार महीने से घेरलू सहायिका के रूप में काम करती है। गांव बेनीखेड़ा, जिला फतेहपुर, यूपी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग उसके साथ काम करता था। उसने एक महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। उसकी लड़के के साथ दोस्ती थी और उससे फोन पर बात करती थी।
विज्ञापन


वह किशोरी को ग्रेटर कैलाश में एक जगह ले गया। वहां उसके पहले से तीन दोस्त मौजूद थे। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने पोक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्जकर गांव बेनीखेडा जिला फतेहबाद, यूपी निवासी शिवम उफ भोला(20), हरीशंकर उर्फ रामू (30) और गांव उमरवाडा, जिला भानवाडा, महाराष्ट्र(18) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों की माने तो नाबालिग ने ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। बाकी आरोपियों को सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें