फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: शास्त्री पार्क इलाके में 12 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Fri, 30 Jan 2026 02:54 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के चलते अपने 12 वर्षीय सौतेले बेटे की निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक अल्तमस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री नगर इलाके में एक बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के चलते अपने 12 वर्षीय सौतेले बेटे अल्तमश की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी वाजिद पर आरोप है कि उसने प्लास और स्क्रू ड्राइवर जैसे औजारों से मासूम की एक आंख निकाल ली और उसके सिर को कुचल दिया। इस जघन्य अपराध के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और उसका वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को भेज दिया। पुलिस ने बच्चे की मां मुमताज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाजिद की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अल्तमश अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क की झुग्गी में रहता था। उसके पिता की 2019 में मृत्यु हो गई थी, जिसके कुछ महीनों बाद उसकी मां मुमताज ने वाजिद से दूसरी शादी कर ली थी। पिछले एक सप्ताह से मुमताज और वाजिद के बीच झगड़ा चल रहा था, जिससे परेशान होकर मुमताज अपनी चाची के घर चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी। वाजिद लगातार मुमताज पर वापस आने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसने अपने सौतेले बेटे अल्तमश की हत्या करने की धमकी भी दी थी।

परिवार वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अल्तमश और उसका भाई वसीर शास्त्री पार्क स्थित अपने स्कूल गए थे। शाम को स्कूल की छुट्टी होने पर वाजिद रिक्शा लेकर स्कूल पहुंचा। उसने दोनों भाइयों को रिक्शे पर बिठाया और घर के लिए रवाना हुआ। शास्त्री पार्क लालबत्ती के पास वाजिद ने वसीर से कहा कि वह रिक्शे पर बैठा रहे और अल्तमश को लेकर वह झाड़ियों में चला गया, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। बाद में, वसीर को बताया गया कि अल्तमश घर चला गया है और वह भी घर चला जाए। जब अल्तमश घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन झाड़ियों में उसका शव मिला।
विज्ञापन

 

परिवार वालों के अनुसार, आरोपी ने बृहस्पतिवार रात को मुमताज को फोन कर अल्तमश की हत्या की जानकारी दी और साथ ही झाड़ियों में पड़े शव का वीडियो भी भेजा। रात भर तलाश करने पर भी अल्तमश का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह छह बजे आरोपी ने एक और वीडियो भेजा, जिसमें अल्तमश का शव झाड़ियों में पड़ा दिखाई दे रहा था।

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़के की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग 12 साल के लड़के को अचेत पाया, जिसके सिर और आंख पर गंभीर चोटें थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी वाजिद की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें