फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एक हफ्ते में डेंगू के 98 मामले

Tue, 04 Nov 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में महज एक हफ्ते में डेंगू के 98 पॉजीटिव केस रिपोर्ट हुए हैं, जिसमें से सबसे अधिक 50 मामले दक्षिणी नगर निगम के हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस वर्ष जनवरी से एक नवंबर तक पॉजिटिव कुल 438 मामलों में भी सबसे अधिक 127 केस दक्षिणी निगम में दर्ज हुए हैं। तीनों नगर निगम ने सोमवार को डेंगू की रिपोर्ट जारी की। जिसमें 25 अक्तूबर से 1 नवंबर तक कुल 98 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं। उत्तरी दिल्ली में 16 और पूर्वी दिल्ली में 17 मामले दर्ज हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के 19 मामले
दिल्ली में डेंगू सीजन के दौरान अभी तक उत्तर प्रदेश के 19, हरियाणा के दो और अन्य राज्यों के आठ पॉजिटिव मरीज राजधानी पहुंचे हैं। सभी यात्रा के दौरान चपेट में आए हैं। हालांकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवाया गया है। इस हफ्ते की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा का एक, उत्तर प्रदेश के तीन और अन्य राज्यों के दो पॉजिटिव मरीज इलाज के लिए दिल्ली आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायबटीज, हार्ट की बीमारी में रहे सतर्क
एम्स के सेंटर फॉर कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के प्रमुख डॉक्टर सीएस पांडव के मुताबिक, डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। सही समय पर इलाज शुरू करवाने पर मरीज ठीक हो जाते हैं। हालांकि यदि कोई हार्ट, लीवर, डायबटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी आदि का मरीज है तो उसे तत्काल चिकित्सा की जरूरत पड़ती है। ऐसे मरीजों को स्पेशल केयर की जरूरत पड़ती है। रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर ऐसे और कई मामलों में मरीज के अंग काम करना बंद कर देते हैं, जिससे कभी-कभी मौत भी हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें