फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कॉलोनी में रहते हैं 95 फीसदी डिफॉल्टर

Mon, 10 Feb 2014 08:14 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की डबुआ कालोनी में अवैध रूप से पानी का कनेक्शन लेने वाले 250 लोगों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


कनेक्शन वैध न कराने पर जल्द ही इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। नगर निगम दावा किया है कि इस कालोनी में करीब 95 प्रतिशत घरों में वैध कनेक्शन नहीं हैं।

पहले चरण में यहां कराए गए सर्वे में करीब 400 घरों की जांच की गई थी, जिसमें से महज 150 घरों के कनेक्शन वैध पाए गए।

क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी मुख्यालय बलबीर सिंह पवार ने बताया कि डबुआ कालोनी में करीब 12 हजार मकान हैं। यहां के 95 प्रतिशत घरों में पानी के कनेक्शन नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि 250 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इसकी रिपोर्ट संयुक्त आयुक्त को दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें