सिस्टम में तकनीकी खराबी, उड़ानों में देरी
देशभर में कई हवाईअड्डों पर बीते बुधवार सुबह चेक-इन सिस्टम अचानक ठप हो गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, सिस्टम आउटेज की वजह से कई उड़ानों में देरी हुई थी। वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को दिखाए गए संदेश में दावा किया था कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में वैश्विक स्तर पर बड़ी तकनीकी खराबी आई है, जिसका असर एयरपोर्ट के आईटी और चेक-इन सिस्टम पर पड़ा। इसी संदेश में बताया गया कि एयरलाइंस ने फिलहाल मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया लागू कर दी। तकनीकी दिक्कत का असर इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एअर इंडिया एक्सप्रेस जैसी चार प्रमुख एयरलाइंस पर पड़ा है।
इसी तरह हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह ऑपरेशन में रुकावट आई, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इन दावों को तथ्यहीन बताते हुए कहा था कि विंडोज सिस्टम में किसी भी तरह का आउटेज दर्ज नहीं हुआ। रियल-टाइम मॉनिटरिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर भी किसी आउटेज की रिपोर्ट नहीं दिखाई दी।
तकनीकी खराबी का सही कारण पता नहीं
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बीते दिन सुबह करीब 7.30 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि कुछ घरेलू एयरलाइंस को ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण देरी और शेड्यूल में बदलाव हो सकते है। शाम होते होते कई फ्लाइट्स रद्द हो गई।
ये पढ़ें: Delhi Pollution: सावधान! दिल्ली में ठंड-प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में हवा बहुत खराब; जानें कहां कितना AQI