फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हैदरपुर में 93 अवैध फैक्ट्रियां होंगी बंद, डीपीसीसी ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति चल रहीं यूनिट्स पर हुई सख्ती, जरूरत पड़ी तो सील भी होंगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हैदरपुर रीडेवलपमेंट एरिया में बिना अनुमति चल रहीं 93 औद्योगिक यूनिट्स बंद होंगी, जरूरत पड़ी तो इनको सील भी किया जाएगा। डीपीसीसी ने इन्हें बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण फैलाने वाले अवैध उद्योगों पर सख्ती की है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने जांच के दौरान पाया कि ये यूनिट्स जरूरी अनुमति के बिना संचालित हो रही थीं। सरकार का कहना है कि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने इसपर कहा कि जो भी यूनिट्स बिना अनुमति चलती पाई जाएंगी या प्रदूषण मानकों का पालन नहीं करेंगी, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होगी। डीपीसीसी की टीमें लगातार सर्वे और निरीक्षण कर रही हैं। खासतौर पर उन इलाकों पर नजर रखी जा रही है जहां से प्रदूषण बढ़ने की शिकायतें ज्यादा मिलती हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शहर की हवा को साफ रखना है। इसके लिए तकनीक, निगरानी और सख्त नियम, तीनों स्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि 100 फीसदी अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें