फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9000 पुलिसकर्मी होंगे चुनावी व्यवस्था में

Sat, 05 Apr 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र रहेगा, जिनमें करीब नौ हजार जवान तैनात होंगे। जबकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्था में रहेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट भाजपा, सपा और बसपा तीनों पार्टियों के लिए बेहद खास है। इसलिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी यहां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते। इसके लिए अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा फोर्स की मांगी गई थी।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में ढाई हजार पुलिसकर्मी और ढाई हजार होमगार्ड हैं। इसके अलावा ढाई हजार जवान अन्य जिलों से मिल रहे हैं। करीब दो हजार अर्र्धसैनिक बल के जवान भी आएंगे। इनमें से कुछ जवान तो पहुंच चुके हैं। जबकि 50 फीसदी 8 अप्रैल तक जिले में आ जाएंगे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मतदान स्थल के लिए एक तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। बूथ के गेट पर अर्धसैनिक बल, दूसरे चक्र में स्थानीय पुलिस और तृतीय चक्र में अधिकारियों को रखा जाएगा। इसके अलावा थाना प्रभारी समेत क्विक टीम होंगी। बूथ पर मतदाता के अलावा किसी भी व्यक्ति का प्रवेश नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें