फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहदरा में 89 झुग्गियां जलीं, लाखों का नुकसान

Sun, 05 Mar 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
slum burn - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहदरा गांव की झुग्गियों में शनिवार रात को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि 5 से 10 मिनट में 89 झुग्गियां राख हो गईं। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने पीड़ितों के लिए खाने-पीने और रहने की व्यवस्था कर दी है। सोमवार को आर्थिक मदद देने की भी बात कही गई है। 
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के शहदरा गांव में खसरा नंबर 175 प्राधिकरण का प्लॉट है जिसकी बाउंड्री बनाई जा रही है। यहां कुछ लोग झुग्गी बनाकर रह रहे थे। शनिवार रात को करीब डेढ़ बजे झुग्गियों में आग लग गई।

कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए बच्चों-महिलाओं सहित सभी लोगों को झुग्गियों से बाहर निकाल लिया। दमकल के पहुंचने से पहले ही सभी झुग्गियां पूरी तरह आग के हवाले हो चुकी थीं। ज्यादातर झुग्गियों को पॉलीथिन से ढककर रखा गया था जिससे कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


यूनिस, रजित, नजरूल, महबूब समेत 89 लोगों की झुग्गियां जल गई हैं। वहीं, दो ऑटो और 100 से अधिक मोबाइल, टीवी, फ्रिज आदि समेत लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया।

आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। रात करीब डेढ़ बजे आग लगी और 5 से 10 मिनट में सभी झुग्गियां जल गईं। अभी तक की जांच में 89 पीड़ित परिवारों के नाम आए हैं जिन्हें मद्द के लिए जिलाधिकारी से मांग की गई है। आग की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
- राजेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर

शहदरा गांव में 89 झुग्गियां आग से नष्ट हुई है और पीड़ितों को आर्थिक मदद सोमवार को दी जाएगी। पीड़ित लोगों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था करा दी गई और जिला प्रशासन की टीम मौके पर काम कर रही है। 
विज्ञापन

- जिलाधिकारी एनपी सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें