फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी निकले एनसीआर ऑटो के 860 आवेदन

Sun, 08 Mar 2015 11:36 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर ऑटो के फर्जी आवेदन आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली के ऑटो माफिया ने एनसीआर ऑटो पर कब्जा जमाने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


फर्जी आईडी के आधार पर एनसीआर ऑटो के परमिट गाजियाबाद से लेने की तैयारी कर रहे दिल्ली के माफिया पकड़ में आए हैं।

आरटीओ आफिस के एड्रेस वेरिफिकेशन में इसका खुला हुआ है। आरटीओ ने एनसीआर ऑटो की परमिट प्रक्रिया को और कड़ा कर दिया है।

एनसीआर ऑटो प्रक्रिया को परिवहन विभाग ने पारदर्शी बनाने के प्रयास किए थे। इसमें दिल्ली, यूपी और हरियाणा के लिए परमिट संख्या जारी कर दी गई थी।

एनसीआर ऑटो का परमिट जारी करने से पहले सत्यापन के लिए टीमों का गठन किया गया था। टीमों को ऑटो लेने वालों के नाम और एड्रेस का सत्यापन करना था।

अभी तक यूपी की ओर से ही ऑटो का संचालन शुरू कराया गया है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से जल्द ही ऑटो परमिट जारी किए जाने हैं।

दिल्ली के सैकड़ों ऑटो रोजाना अवैध रूप से यूपी में आते हैं। इसके लिए वह यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। एनसीआर ऑटो का संचालन शुरू होने से इनकी मनमानी पर रोक लगनी शुरू हो गई है।

इसके चलते पहले इन्होंने एनसीआर ऑटो को रोकने का प्रयास किया। इसमें कामयाबी न मिलने पर उन्होंने एनसीआर ऑटो के परमिट खुद लेने की तैयारी कर ली।

इसके लिए फर्जी आईडी-एड्रेस दाखिल कर एनसीआर ऑटो परमिट लेने का प्रयास किया गया। आरटीओ आफिस के परमिट सेक्शन ने आवेदन मिलने के बाद इनके नाम-पते का सत्यापन कराया तो घपलेबाजी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीमों को 860 आवेदकों के नाम-पते ही फर्जी मिले। इसके बाद आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि एनसीआर ऑटो का परमिट आवेदक के नाम-पते के सत्यापन के बाद ही जारी किया जा रहे हैं। एनसीआर ऑटो पर यूपी-दिल्ली के किसी माफिया को हावी नहीं होने दिया जाएगा।

नियमों का पालन कराने का ही परिणाम है कि एनसीआर ऑटो के परमिट धीरे-धीरे जारी हो रहे हैं।

नियमों में जरा सी लापरवाही होते ही एक साथ परमिट जारी हो जाएंगे। ऑटो एजेंसियों को भी नियम पालन के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें