फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 दिन बाद खुला दिल्ली का चिड़ियाघर, पहले दिन ही पहुंचे 6020 दर्शक

Thu, 12 Jan 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
बर्ड फ्लू के खौफ से बीते 85 दिनों से बंद चिड़ियाघर बुधवार को खुल गया। कुल 6020 दर्शक पहले ही दिन चिड़ियाघर घूमने के लिए पहुंचे। (सभी फोटोः जी पॉल/अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर प्रशासन ने भी वेलकम बैक का बैनर लगाकर दर्शकों का स्वागत किया। भीड़ को देखते हुए टिकट के चार काउंटर खोले गए थे।
विज्ञापन

3 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर क्यूरेटर ने बताया कि उन्हें चिड़ियाघर खोलने का आदेश मंगलवार शाम को मिल गया था। हम पहले से ही चिड़ियाघर को खोलने के लिए तैयार थे।

4 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दर्शकों की भीड़ देखकर हम उत्साहित हैं। यहां आने वाले दर्शकों को अब किसी भी चिंता की जरूरत नहीं है। फिर भी हम ऐहतियात के तौर पर बर्ड फ्लू से बचाव के लिए सभी जरूर कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर इलाके में चूने का छिड़काव किया जा रहा है। तालाबों में भी कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बीट नंबर-5 (जहां खुले में रहने वाले पक्षियों का तालाब है) में प्रवासी पक्षी डेरा जमाते हैं, उसे एरिया में दर्शकों के प्रवेश पर अब भी पाबंदी है।
विज्ञापन

7 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि इस एरिया में अभी एक से दो महीने तक ऐसा ही रहेगा। हालांकि चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि इससे कोई खतरा नहीं है, फिर भी हम एहतियात के तौर पर यह कदम उठा रहे हैं।

8 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
तीन करोड़ से ज्यादा का नुकसान
चिड़ियाघर को 18 अक्तूबर, 2016 को बंद किया गया था। बर्ड फ्लू से हो रही पक्षियों की मौत के चलते 85 दिन बंद रहे चिड़ियाघर को तीन करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है। दिसंबर से लेकर जनवरी के पहले पखवाड़े में छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ।

9 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
2015 में अगर इस दौरान के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अक्तूबर में 2.06 लाख दर्शक आए थे, जिससे 75.24 लाख की कमाई हुई थी।
विज्ञापन

10 of 10
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह नवंबर 2015 में 2.38 लाख दर्शक आए, तो उनसे 83.54 लाख की आमदनी, दिसंबर 2015 में 2.48 लाख दर्शक आए, उनसे 88 लाख और जनवरी 2016 में 2.79 लाख दर्शकों के आने से कुल 1.06 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें