फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में सेहत : मलेरिया के 83, डेंगू के 39 मामले आए सामने, नजफगढ़ में डेंगू के सर्वाधिक पांच केस

Tue, 30 Jul 2019 04:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बारिश के साथ ही राजधानी में डेंगू और मलेरिया का कहर बढ़ता जा रहा है। जुलाई माह में जलजनित बीमारी का शिकार होने वाले मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा होने से एमसीडी के अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। इस साल अब तक मलेरिया के 83 जबकि डेंगू के 34 और चिकनगुनिया के 19 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल डेंगू के 2798 मामले सामने आए थे, इनमें से चार की मौत हो गई थी। डेंगू के सर्वाधिक पांच मामले इस साल नजफगढ़ क्षेत्र के हैं।

विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी 27 जुलाई तक जलजनित बीमारी से संबंधित आंकड़ों के मुताबिक गत वर्ष इसी माह के दौरान के आंकड़ों में अपेक्षाकृत कमी आई है। बावजूद इसके बचाव के लिए एमसीडी की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। तीनों एमसीडी क्षेत्र में बारिश के दौरान जलजनित बीमारियों के शिकार मरीजों की संख्या में इजाफे का सिलसिला जारी है। पिछले वर्ष जुलाई तक मलेरिया के 42, डेंगू-चिकनगुनिया के 19-19 मामले सामने आए थे। इस वर्ष जुलाई में यह आंकड़ा 39, 12 और नौ है। रिपोर्ट के मुताबिक मुखर्जी नगर क्षेत्र में इस साल अब तक मलेरिया के 19 मामले जबकि डेंगू के सर्वाधिक पांच मामले नजफगढ़ क्षेत्र के हैं। 

चिकनगुनिया के 60 फीसदी मरीज दूसरे राज्यों के  
चिकनगुनिया के अब तक कुल 19 मामले सामने आए हैं। लेकिन हैरत की बात यह है कि इनमें से अधिकतर मरीज दूसरे राज्यों के हैं। इन मरीजों का पता राजधानी का नहीं होने की वजह से इन्हें दिल्लीवासियों में शामिल नहीं किया गया है। इस साल अब तक आए करीब 60 फीसदी मामले दूसरे राज्यों के हैं। 
विज्ञापन


48 हजार से अधिक घरों में मिला लार्वा 
जलजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए घरों में छिड़काव भी किए गए। बावजूद इसके 48039 घरों में पॉजिटिव मामले सामने आए। इस दौरान दक्षिणी दिल्ली निगम क्षेत्र में सर्वाधिक 21264 मामले सामने आए हैं। इन घरों को एमसीडी की ओर से नोटिस भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें