फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 83 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए, इनमें 33 नाबालिग

Sun, 29 Jun 2025 07:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पकड़े गए बांग्लादेशियों में 44 महिलाओं के अलावा 39 पुरुष शामिल है। इन दोनों मे 33 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने एफआरआरओ को सूचना देकर इनको डिटेंशन सेंटर भिजवा दिया है। इनको डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे 83 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी नदियों के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसे थे। इनको मंडावली, मयूर विहार, कल्याणपुरी, गाजीपुर, आनंद विहार के अलावा दूसरे इलाकों से पकड़ा गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए बांग्लादेशियों में 44 महिलाओं के अलावा 39 पुरुष शामिल है। इन दोनों मे 33 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने एफआरआरओ को सूचना देकर इनको डिटेंशन सेंटर भिजवा दिया है। इनको डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पूर्वी जिला में नवंबर से अब 120 बांग्लादेशियों को पकड़ा जा चुका है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ ने विशेष अभियान चलाकर इनको पकड़ा है। टीम को सूचना मिली थी कि पूर्वी जिला में अलग-अलग एरिया में बांग्लादेशी नागरिक छिपकर रह रहे हैं। सूचना के बाद टीमों का गठन कर इनकी पहचान शुरू की गई।
विज्ञापन


टीम ने मंडावली, मयूर विहार, कल्याणपुरी, गाजीपुर, आनंद विहार के अलावा दूसरे इलाकों में छापेमारी कर एक-एक आरोपी की पहचान की। इनके पास बांग्लादेशी की नागरिकता के प्रमाण मिले। बाद में इनको हिरासत में लिया गया। सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। अब पुलिस इनको डिपोर्ट करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें