टाटा-योद्धा और एक्सएल-6 वाहन
दमकल विभाग के बाड़े में फिलहाल 24 टाटा-योद्धा मल्टी यूटिलिटी (एमयूवी) काम कर रहे हैं। भीड़ और घनी आबादी वाले इलाकों में इनकी मदद से तुरंत बचाव कार्य हो जाता है। अपनी ताकत को और बढ़ाने के लिए दमकल विभाग ने 24 एक्सएल-6 वाहनों को खरीदा है। इन पर अल्ट्रा हाई प्रेशर पंप लगाए जा रहे हैं। इनकी मदद से आग पर जल्दी काबू पाने में मदद मिलेगी। इन वाहनों पर मई के पहले हफ्ते तक पंप सेट लग जाएंगे।
रात को सिलिंडर का रेग्यूलेटर बंद रखें
डॉ. संजय कुमार तोमर ने बताया कि सावधानी बरत कर आग लगने की 65 से 70 फीसदी घटनाओं को कम किया जा सकता है। गर्मियों में सभी घरों में बिजली का लोड बढ़ जाता है। ऐसे में पुरानी और खराब बिजली की वायरिंग आग की वजह बनती है। लोड अनुसार बिजली उपकरणों को चलाकर इससे बचा जा सकता है। हमेशा आईएसआई उपकरणों का इस्तेमाल करें। रात को एलपीजी सिलिंडर का रेग्यूलेटर बंद करके सोएं।
14 से 20 अप्रैल के बीच दिल्ली फायर सर्विस सप्ताह
डॉ. तोमर ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच दिल्ली फायर सर्विस वीक है। इस बीच दिल्ली के लोगों को जागरूक किया जाएगा। वैसे तो पूरे साल ही जागरूकता कार्यक्रम चलते रहते हैं, लेकिन दिल्ली फायर सर्विस वीक के दौरान दमकल विभाग की टीमें स्कूल, कॉलेज, अलग-इलग दफ्तरों, अस्पताल समेत दूसरी जगह पर जाकर लोगों को जागरूक करती हैं।
आग पर काबू पाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस के इंतजाम
- दिल्ली में 67 दमकल केंद्र।
- लगभग 2800 कर्मचारी तैनात।
- करीब 200 फायर टेंडर।
- ऊंची इमारतों के लिए 7 हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म गाड़ियां।
- 24 टाटा-योद्धा मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी)
- 24 एक्सएल-6 व्हीकल (अल्ट्रा हाई प्रेशर पंप के साथ)
- 18 रोबोट (जटिल आग के लिए)
- ड्रोन और अन्य उपकरण मौजूद
पिछले साल के कुछ आंकड़े
साल कॉल आग से मौत बचाए गए
2019-20 31157 100 843
2020-21 25709 41 421
2021-22 27343 55 392
2022-23 31958 95 749
2023-24 36568 90 704
2025 4647 20 503
(नोट: वर्ष 2025 का आंकड़ा एक जनवरी से छह अप्रैल 2025 के बीच का है)
आग लगे तो क्या करें
सबसे पहले 112 पर कॉल कर कंट्रोल रूम को सूचना दें।
छोटी आग हो तो उसे खुद ही काबू पाने का प्रयास करें।
आग यदि काबू से बाहर हो जाए तो सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी व परिवार की जान बचाएं।
यदि संभव हो तो अपने घर में अग्नि शमन यंत्र लाकर रखें।
कमरे में कैद न हों।
गर्मियों में आग लगने की घटनाओं में 35 से 40 फीसदी इजाफा होता है, आपदा के समय दमकल केंद्र को सूचित करें। -डॉ. संजय तोमर, डिप्टी फायर चीफ, दिल्ली फायर सर्विस