फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: दिल्ली के 80 फीसदी लोगों में विटमिन डी की कमी, महिलाएं-बच्चे एनीमिया ग्रस्त; ओपीडी में बढ़ रहे मामले

Sat, 17 Jan 2026 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 70 से 80 प्रतिशत लोग विटामिन डी और आयरन की कमी से जूझ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर देखने को मिल रहा है, जिनमें एनीमिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों की धूप से दूरी, जंक फूड पर बढ़ी निर्भरता सेहत बिगाड़ रही है। नतीजा ये है कि दिल्ली में 70 से 80 प्रतिशत लोग विटामिन डी और आयरन की कमी से जूझ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर देखने को मिल रहा है, जिनमें एनीमिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक थकान, कमजोरी और चक्कर जैसे लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज करना स्थिति को और गंभीर बना रहा है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, महिलाओं में आयरन की कमी का सबसे बड़ा कारण पोषण की कमी, अनियमित खानपान और गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त देखभाल का अभाव है। वहीं बच्चों में मोबाइल और इनडोर गतिविधियों के चलते धूप में कम निकलना विटामिन डी की कमी को बढ़ा रहा है। यह कमी हड्डियों की कमजोरी, इम्युनिटी घटने और पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता कम होने की वजह बन रही है।

ओपीडी में बढ़ रहे मामले
ईस्ट दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल की ओपीडी में विटामिन डी और आयरन की कमी से जुड़े मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई मामलों में मरीज जब तक अस्पताल पहुंच रहे, स्थिति गंभीर हो चुकी होती है और दवाइयों के साथ लंबा इलाज जरूरी हो जाता है। एडिशनल मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि लोग धूप से बचते हैं और घर का संतुलित भोजन कम ले रहे हैं, जिससे विटामिन डी और आयरन की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें