फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 80 लाख की लूट: शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर गन पॉइंट पर ले गए बैग, विरोध करने पर मारी गोली

Mon, 09 Feb 2026 05:54 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में इस तरह की बड़ी लूटपाट की घटनाओं का बढ़ना चिंता का विषय है। पुलिस ऐसे गिरोहों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चला रही है, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की त्वरित जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारियों से गन पॉइंट पर 80 लाख रुपये की लूटपाट का मामला सामने आया है। लुटेरों ने विरोध करने पर कर्मचारियों पर गोली चला दी, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

विरोध करने पर हाथ में मारी गोली
सोमवार को मनी ट्रांसफर कंपनी के दो कर्मचारी 80 लाख रुपये की नकदी लेकर शास्त्री पार्क फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोका। हथियार के बल पर उन्होंने कर्मचारियों से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने एक कर्मचारी पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच जारी 
घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि लुटेरे पूरी योजना बनाकर आए थे और उन्हें कंपनी के कर्मचारियों के रूट और समय की जानकारी थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस लूटपाट में कंपनी के अंदर से किसी की मिलीभगत है या नहीं। इस घटना से इलाके में भय का माहौल है और पुलिस पर जल्द से जल्द लुटेरों को पकड़ने का दबाव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें