फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 8-8 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 05 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
TEERANDAJI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 37वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार को ट्रायल लिया गया। लड़के और लड़कियों के अलग-अलग मुकाबले में हुए ट्रायल के बाद रिकर्व और इंडियन राउंड के लिए टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन


इंडियन राउंड में लड़कों में महेंद्रगढ़ से दीपक कुमार जींद से नवदीप सिंह, भिवानी से अंकित कुमार व हिसार से सुनील कुमार हिसार और लड़कियों में हिसार से मीना कुमारी, सिरसा से कविता पवार, हिसार से रितु श्योरन व मनीषा बेरवाल का चयन किया गया।

रिकर्व राउंड में आठ लड़कों का चयन किया गया है। जिनमें फरीदाबाद से जयंत कुमार, हिसार से अंकित सिंह व प्रवीण कुमार, रोहतक से धीरज मलिक, हिसार से देवेन सिंह, रोहतक से अंकुर व जितेंद्र सिंह, भिवानी से अरुण कुमार शामिल है।
विज्ञापन


लड़कियों में करनाल से रीद्धि, हिसार से हिमानी मलिक, ज्योति, सलोचना सिंह व संगीता मलिक व लक्ष्मी बिश्नोई, गुरुग्राम से प्रियंका ठाकरान, फरीदाबाद से रिया तेवतिया शामिल हैं।

हरियाणा तीरंदाजी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष यशवीर राघव ने बताया कि रिकर्व व कम्पाउंड राउंड की सीनियर प्रतियोगिता हरियाणा में होना है। अभी दोनों राउंड में 8-8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है व इन सभी चयनित खिलाड़ियों का सात दिवसीय कैंप रोहतक में लगाया जाएगा। कैंप के आयोजन के बाद फिर से इन सभी का ट्रायल लेकर रिकर्व व कम्पाउंड राउंड में 4-4 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें