फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वां नदी उत्सव: यमुना की विरासत का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र सातवें नदी उत्सव के जरिए यमुना की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाएगा। यह आयोजन 24 से 26 सितंबर तक इस बार यमुना थीम के तहत होगा। उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू करेंगे। स्वामी अवधेशानंद गिरि और शोवना नारायण सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि नदी को केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि सभ्यतागत स्मृतियों, परंपराओं, कला और साहित्य का जीवंत भंडार देखा जाना चाहिए। उत्सव में सेमिनार, व्याख्यान, प्रदर्शनियां, कार्यशालाएं, फिल्म फेस्टिवल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। फिल्म फेस्टिवल में 17 चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन होगा। 24 सितंबर को सुबह सात बजे वासुदेव घाट पर पेंटिंग वर्कशॉप होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें