फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसे ही नाबालिग ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला, 79 साल के बुजुर्ग ने जहर खा दे दी जान

Mon, 02 Jan 2017 09:33 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छेड़छाड़ का मामला दर्ज  होने पर बुजुर्ग ने जान दी
नौकरानी के आरोप के बाद काफी तनाव में थे
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्ट ऑफ कैलाश में छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने पर 79 वर्षीय बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दे दी। बुजुर्ग के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एफ-100 ईस्ट ऑफ कैलाश में हरजीत सिंह (79) रहते थे। वह व्यवसायी थे। उनके बेटे की कनॉट प्लेस में दुकान है। हरजीत सिंह की घर में 17 वर्षीय नौकरानी मीना (बदला हुआ नाम) काम करती थी।

मीना ने आरोप लगाया था कि 25 दिसंबर को जब घर में अकेली  थी तो हरजीत सिंह ने उन्हें पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। मीना ने 25 दिसंबर को इसकी शिकायत अमर कॉलोनी थाना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज होने से तनाव में थे बुजुर्ग

suicide
पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मीना के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान हो गए थे और वह अपने बयान पर कायम थी।

हालांकि, अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने हरजीत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया था। अपने खिलाफ मामला दर्ज होने से बुजुर्ग तनाव में थेे। उन्होंने 29 दिसंबर को रात में अपने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली थी और जहरीला पदार्थ खा लिया। वह रात भर तड़पते रहे।

30 दिसंबर को उनका बेटा जब कमरे में गया तो बुुुजुर्ग बेसुध पड़े थे और मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने डॉक्टरों को घर बुलाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  परिजनों का कहना है कि नौकरानी ने छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाए थे। इस कारण वह बहुत ज्यादा तनाव में थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें