फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पांच महीने बाद 78 वर्षीय बुजुर्ग को वापस मिली ठगी की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्लिक में खाते से 27 हजार गायब, पांच महीने बाद पूरी रकम वापस
विज्ञापन

-साइबर पुलिस ने मई से अब तक 907 मामले सुलझाए, पीड़ितों को 55 लाख रुपये वापस कराए
हर्ष मिश्रा

नई दिल्ली।
बैंक स्टेटमेंट लेने पहुंचे 78 वर्षीय संजय कुमार को एक एप डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। बैंक से बताए गए तरीके के मुताबिक एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 27 हजार रुपये कट गए। हालांकि वह ऐप नकली था। ठगी के बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। साइबर पुलिस की कार्रवाई के बाद करीब पांच महीने बाद संजय को पूरी रकम वापस मिल गई। पुलिस के मुताबिक मई से अब तक बाहरी उत्तरी जिला साइबर टीम ने 907 साइबर मामलों को सुलझाकर करीब 55 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए हैं। संजय बीमा कराने के लिए बैंक स्टेटमेंट लेने गए थे। वहां उन्हें एप के जरिये स्टेटमेंट निकालने की जानकारी दी गई। उन्होंने एप डाउनलोड किया, लेकिन वह फर्जी निकला।


साइइबर ठगी होने पर बिना हिचक पुलिस के पास आएं। जल्द शिकायत करने पर ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 1930 पर भी शिकायत की जा सकती है।”

-शोभित डी. सक्सेना, डीसीपी, बाहरी उत्तरी जिला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें