फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नगर निगम ने 7500 से अधिक पद खत्म किए

Fri, 14 Feb 2014 09:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने साढ़े सात हजार से अधिक पद खत्म कर दिए हैं। यह पद विभिन्न विभागों में कई वर्षों से खाली पड़े थे जिन पर नियुक्ति नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन


जबकि आधा दर्जन विभागों में नए 330 पदों का प्रावधान किया है। इस संबंध में शुक्रवार को सदन में बजट को अंतिम रूप देने के दौरान मोहर लगाई जाएगी।

सदन के नेता सुभाष आर्य ने बताया कि खत्म किए पदों में चूहे, बिल्ली आदि पकड़ने वालों के अलावा अन्य कर्मचारी शामिल हैं जिनकी अब कोई जरूरत नहीं है।

दूसरी ओर उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स विभाग, सफाई विभाग, शिक्षा विभाग, पार्किंग विभाग, विज्ञापन विभाग और स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के नए 330 पदों की व्यवस्था की गई है।

ये विभाग सीधे तौर पर नगर निगम के राजस्व व जनता से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते निगम को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें