फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नाथूपुर की 70 झुग्गियां जलीं

Sat, 03 Jun 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दौलताबाद एक्सप्रेसवे के पास स्थित नाथूपुर की झुग्गियों में शनिवार दोपहर को आग लग गई। आग से 70 झुग्गियां जल गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एवं दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें दोपहर दो बजे सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल भीम नगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन इन गाड़ियों के वहां पहुंचने तक आग पूरी तरह से धधक चुकी थी। देखते ही देखते इस आग ने 70 से अधिक झुग्गियों को चपेट में ले लिया। हालात को देखते हुए दमकल विंग के अफसरों ने आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए चार फायर स्टेशनों से 15 गाड़ियों को बुलाकर आग पर दो घंटे बाद काबू पाया।

फायर अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने में दो घंटे का समय लगा। गौरतलब है कि सात दिन के भीतर साइबर सिटी में नाथूपुर की झुग्गियों में दो बार आग लग चुकी है। आग में झुलसने से से एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें