फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी से निकाला सात किलो का ट्यूमर, दावा पहले नहीं निकाला गया इतना बड़ा ट्यूमर

Tue, 08 Nov 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
7 क‌िलो का क‌िडनी ट्यूमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किडनी के ऊपरी हिस्से और उसके आसपास से डॉक्टरों ने सात किलोग्राम का ट्यूमर निकाल कर एक मरीज को नई जिंदगी दी। डॉक्टरों का दावा है कि किडनी से इतना बड़ा ट्यूमर इससे पहले देश में नहीं निकाला गया था।
विज्ञापन


इससे पहले एम्स में पांच किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया था। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 57 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) दिल्ली की रहने वाली हैं। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में उनकी सफल सर्जरी की गई।

दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. एच. एस. भट्याल ने बताया कि मरीज की जांच के बाद पार्शल नेफ्ेरक्टोमी सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। इस प्रक्रिया में किडनी और उसके पास से ट्यूमर हटाकर किडनी के सुरक्षित हिस्से को बचा लिया गया।
विज्ञापन


ट्यूमर मरीज की दाहिनी किडनी के ऊपरी 50 फीसदी हिस्से में बढ़ा था। लिहाजा किडनी में खून और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली नसों को भी उन नसों से अलग करना पड़ा जो ट्यूमर में खून पहुंचाने का काम कर रही थीं। पांच चिकित्सकों के दल ने छह घंटे में सर्जरी को पूरा किया। पेट में असामान्य सूजन की शिकायत के बाद काजल अस्पताल पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें