फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर दिनदहाड़़े 7.70 लाख रुपये लूटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 22 Oct 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

निजामुद्दीन इलाके में कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर 7.70 लाख रुपये लूटने मामला सामने आया है। घटना के समय एजेंट कैश को बैंक में जमा कराने जा रहा था। कलेक्शन एजेंट को गोली छू कर निकल गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार केबाद उसे छुट्टी दे दी गई। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, हालांकि हेलमेट पहने होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। निजामुद्दीन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सनलाइट कॉलोनी में परिवार के साथ रहने वाला मोहम्मद नासर (26) लातपत नगर स्थित गुप्ता एजेंसी में काम करता है। ये एजेंसी मनी एक्सचेंज का का काम करती है। इस कंपनी में वह तीन वर्ष से काम कर रहा है। उसने शनिवार को सरायकालेखां व नगली रजापुर आदि आधा दर्जन जगहों से 7.70 रुपये एकत्रित किए थे और उन्हें डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे स्थित एसबीआई की ब्रांच में जमा कराने जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह राजदूत होटल के पास पहुंचा तो सर्विस रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रूकवा लिया। बदमाश उसकी तरफ लपके तो मोहम्मद नासर बाइक को मौके पर ही छोड़कर भागने लगा। बदमाश ने मोहम्मद नासर को गोली मार दी।  

गोली दाए हाथी की हथेली को छूकर निकल गई। इसके बाद कलेक्शन एजेंट ने बैग को वहीं फेंक दिया और एक कोठी में घुस गया। एक जानकार ने मोहम्मद नासर को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था। इस कारण वह उनको देख नहीं पाया। बदमाशों को पकडने के लिए निजामुद्दीन थाने की कई टीमें बनाई गई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें