फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में भरकर ले जा रहे थे काला धन का जखीरा, पुलिस ने पकड़ा तो मिले तीन बोरों में 70 लाख

Thu, 17 Nov 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-, पुलिस ने कब्जे में लिया
-बरामद सभी नोट 100-100 रुपये के, कहां से और किसके लिए लाए थे नोट छानबीन जारी
-पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना, पहाडग़ंज थाने में आयकर विभाग की टीम कर रही थी पूछताछ
-कार से एक डॉक्टर व उसके चालक को लिया गया हिरासत में, उनसे पूछताछ जारी
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के नोटबंदी के ऐलान के बाद काला धन रखने वाले लोगों में खलबली मची हुई है। लोग अपने काले रुपयों को ठिकाने लगाने की जुगत लगा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने राजेंद्र नगर इलाके एक कार से तीन बोरों में रखे गए संदिग्ध 69.86 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


कमाल की बात यह रही कि बरामद सभी नोट 100-100 के थे। कार के साथ दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी थी। देर रात पहाडग़ंज थाने में आयकर विभाग की टीम दोनों रुपयों के बारे में पूछताछ कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने लाल रंग की एक स्विफ्ट कार को संदिग्ध हालात में देखा। पुलिस को देखते ही चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा कर कार को राजेंद्र नगर गुरुद्वारा टी-प्वाइंट के पास रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अलग-अलग बोरों में रखे थे नोट

पुलिस को देखते ही कार में बैठे शख्स सकपका गए। दोनों को कार से उतारकर कार की तलाशी ली गई तो कार में तीन कट्टों (बोरों) से 100-100 के नोटों 69 लाख 86 हजार रुपये बरामद हुए।

कार में डॉ. दिलीप ललानी (60) और उनका चालक प्रताप सिंह (35) को हिरासत में ले लिया गया। रुपयों के बारे में दोनों ही संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए। मामले की सूचना मिलते ही मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है। वह ही मामले की छानबीन करेगी कि आरोपी नोट कहां से और किस लिए कार में ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें