फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, सभी होम आइसोलेशन में

Thu, 03 Sep 2020 08:48 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली से सटे सोनीपत के मुरथल में मशहूर ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें मुरथल में कई राज्यों से लोग मशहूर पराठें खाने आते हैं। किसी भी कर्मचारी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है और एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है।

विज्ञापन


उप सिविल सर्जन व ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों व श्रमिकों के सैंपल लेने का काम चल रहा था। 31 अगस्त को सुखदेव ढाबे के संचालक ने उन्हें बताया था कि उन्होंने अभी बाहर से भी कुछ कामगार बुलाए हैं। उन्होंने उनके भी सैंपल लेने का अनुरोध किया था।

दहिया ने बताया कि इस तरह ढाबे पर करीब 350 सैंपल लिए गए थे। अब इनमें 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना ढाबा संचालक को दे दी गई है। उधर, ढाबा संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था। ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन


सभी ढाबे के साथ लगते क्वार्टर में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने वालों ने अभी ढाबे पर काम शुरू नहीं किया था। फिर भी सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार दोपहर बाद से उन्होंने एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया है और उसे सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें