नई दिल्ली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय विज्ञान विहार में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के 64वें स्थापना दिवस समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएएस मंगल सैन उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्रों और पदों पर प्रतिष्ठित कार्यरत पूर्व विद्यार्थी भी शामिल हुए। आईएएस मनुप्रिया और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सहायक वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत रोहित अरोड़ा प्रमुख रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस दौरान प्राचार्य डॉ. गया रविदास ने विद्यालय संगठन के देश सेवा में योगदान पर प्रकाश डाला। बच्चों के मनमोहक नृत्य एवं योग गतिविधियों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। अतिथियों ने 2025 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा उत्कृष्ट परिणाम प्रदान करने वाले को शिक्षकों को सम्मानित किया l संवाद