अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने जय सिंह रोड स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में सुविधा कैंप में 61 जन शिकायतें मौके पर निपटाईं। कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, जनस्वास्थ्य, प्रवर्तन, टैक्स, वाणिज्य और संपदा से जुड़े मामले सामने आए। कुछ मामलों में नागरिकों को समाधान की स्पष्ट समयसीमा बताई गई। सुविधा कैंप में 30 से अधिक विभागों के 100 से ज्यादा अधिकारी मौजूद रहे, जिससे लोगों को अधिकारियों से सीधे बात करने और अपनी बात रखने का मौका मिला।