फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम अब श्रीराम मंदिर मयूर विहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। यमुनापार के मयूर विहार इलाके में मेट्रो यात्रियों की वर्षों पुरानी उलझन अब खत्म हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्रीराम मंदिर मयूर विहार कर दिया है। यह फैसला सिर्फ नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि यात्रियों की रोजमर्रा की सुविधा से जुड़ा अहम कदम माना जा रहा है। दरअसल, मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन और मयूर विहार फेज-1 स्टेशन के नामों में समानता के कारण यात्री अक्सर भ्रमित हो जाते थे और गलत स्टेशन पर उतर जाते थे। नए नाम से अब स्टेशन की स्पष्ट पहचान बनेगी और दिशा भ्रम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। डीएमआरसी के मुताबिक यह बदलाव दिल्ली सरकार द्वारा गठित स्टेट नेम्स अथॉरिटी (एसएनए) के निर्देशों के अनुसार किया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में स्थित श्री राम मंदिर से लोगों की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी है, ऐसे में स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर होना क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें