फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुना खादर के मयूर नेचर पार्क से हटाईं 6,000 झुग्गियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीए ने एनजीटी को सौंपी रिपोर्ट, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले 40 अवैध बोरवेल बंद किए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मयूर नेचर पार्क क्षेत्र से करीब 6,000 झुग्गियां और 200 से अधिक खटाल हटाए। डीडीए की ओर से अदालत में दाखिल रिपोर्ट के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले 40 अवैध बोरवेल भी बंद किए गए हैं। इसके अलावा करीब 20 अवैध नर्सरी भी हटाई गईं हैं। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए 12 अनधिकृत रास्तों को बंद कर वहां फेंसिंग और क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



मयूर नेचर पार्क बनेगा हरित क्षेत्र
डीडीए यमुना के वजीराबाद से ओखला तक 22 किलोमीटर लंबे हिस्से को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए 10 परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसके तहत मयूर नेचर पार्क को तीन हिस्सों में विकसित किया जाएगा। नदी किनारे 300 से 500 मीटर के दायरे में बफर जोन बनेगा, जहां घास और पेड़ लगाए जाएंगे तथा लोगों के घूमने की व्यवस्था होगी। इकोलॉजिकल जोन में पुराने गड्ढों को गहरा कर प्राकृतिक जलाशयों के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं पब्लिक स्पेस में लोगों के लिए योग, व्यायाम, बैठने और सैर करने की सुविधा के साथ पार्क और लॉन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें