फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कोविड अस्पतालों में बढ़ेंगे 600 आईसीयू बेड, तीन बडे़ अस्पतालों में योजना पर चल रहा काम

Tue, 21 Jul 2020 05:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली के कोविड अस्पतालों में 600 आईसीयू बेड और बढ़ाए जाएंगे। तीन बडे़ कोविड अस्पतालों में इस योजना पर काम चल रहा है। इस माह के अंत तक इसके पूरे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, इस समय विभिन्न कोविड अस्पतालों में 2110 बेड हैं। एलएनजेपी, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल में 600 बेड बढ़ाए जाएंगे। इससे 31 जुलाई तक कुल आईसीयू बेड की संख्या बढ़कर लगभग 2700 हो जाएगी। बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलएनजेपी और राजीव गांधी अस्पताल में बेड बढ़ाए थे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आदेश दिया था कि यहां पूरी क्षमता के हिसाब से आईसीयू बेड लगाए जाएं। इसके बाद इन अस्पतालों ने इस योजना पर काम किया।

एम्स के पूर्व डॉक्टर पीके सिंघल के मुताबिक, दिल्ली में मृत्यु दर को और कम करने के लिए आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस समय पर्याप्त आईसीयू बेड हैं, लेकिन सरकार भविष्य के हिसाब को देखकर चल रही है। आने वाले दिनों में अगर मरीज बढ़ते हैं तो ये बेड काम आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें