फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल का राजमिस्त्री नाबालिग से करता था रेप

Tue, 18 Mar 2014 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाकेमें छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बुजुर्ग छात्रा के साथ कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन


छात्रा की तबीयत खराब होने लगी तो उसने दादी को सारी बात बताई। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश गोविंदपुरी में रहता था।

लड़की ने दादी को बताई बात

वह पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है। उसने कु छ महीने पहले पीड़ित छात्रा बारह वर्षीय सुप्रिया (बदला हुआ नाम) के घर पर काम किया था। इसके बाद आरोपी का सुप्रिया के घर में आना-जाना हो गया था।

आरोपी सुप्रिया को अपने कमरे पर बुला लेता था। छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकेसाथ कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। किसी को कुछ भी बताने पर वह छात्रा को जान से मारने की धमकी देता था।

छात्रा की तबीयत खराब होने लगी तो उसने ये बात अपने दादी को बताई। दादी ने इसकी शिकायत गोविंदपुरी थाना पुलिस को की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

गोविंदपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पीड़ित छात्रा नवजीवन कैप में रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें