फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट की जगह लगेंगी एलईडी लाइटें, 60 हजार लाइटों को बदला जाएगा

Sat, 18 Mar 2017 12:44 PM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
अब साइबर सिटी की सभी सड़कें एलईडी की दूधिया रोशनी से नहाएंगी। नगर निगम ने शहर की करीब 60 हजार स्ट्रीट लाइटों को बदलकर उनकी जगह एलईडी लाइट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रस्तावित एस्टीमेट 34 करोड़ रुपये है। जिससे लाखों यूनिट बिजली की भी बचत होगी।
विज्ञापन


एनर्जी इफिसियंसी सर्विसिज लिमिटेड (ईईएसएल) ने पिछले महीने अलग-अलग शहरों में करीब दो लाख लाइटों को बदला है। उसके इस काम को देखकर ही नगर निगम ने इस कंपनी को काम दिया है। इस प्रोजेक्ट पर 100 फीसदी पैसा नगर निगम खर्च करेगा।

प्रोजेक्ट के तहत शहर में लगी 60 हजार स्ट्रीट लाइटों को बदलकर उनकी जगह एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। एलईडी लगाए जाने के बाद इनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ईईएसएल की होगी। यह कंपनी आगामी सात वर्ष तक इनकी देखरेख का जिम्मा संभालेगी।
विज्ञापन


इस दौरान खराब होने पर भी 95 फीसदी लाइटें जलती रहेंगी। 95 फीसदी से कम लाइटें जलने पर नगर निगम इस कंपनी पर पेनल्टी लगाएगी। यह कंपनी एक वर्ष का मेंटीनेंस खर्च एक करोड़ रुपये लेगी, जबकि वर्तमान में लाइटों के रखरखाव पर नगर निगम 3.5 करोड़ रुपये खर्च करता है। निगम अधिकारियों की मानें तो शहर में 60 हजार एलईडी लगने के बाद 55 फीसदी बिजली की बचत होगी। इससे आगामी सात वर्ष में निगम को 119 करोड़ रुपये का फायदा होगा।

स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एलईडी लगाई जाएंगी। इससे बिजली की खपत कम होगी। मेंटीनेंस पर भी कम खर्च आएगा। जिससे नगर निगम को सात वर्षों में करोड़ों रुपये का फायदा होगा।
विज्ञापन

-रोहित यादव, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें