फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लगेगी गांधी जी की 60 फीट ऊंची प्रतिमा

Sun, 23 Feb 2014 02:18 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की 60 फीट ऊंची प्रतिमा जल्द ही अहिंसा का संदेश देती नजर आएगी। अहिंसा के पुजारी की इस प्रतिमा की खास बात यह होगी कि मूर्तिकार पद्मश्री आरवी सुतार खुद इसे आकार देंगे। इस पर आने वाला खर्च गाजियाबाद विकास प्राधिकरण वहन करेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कला महोत्सव में जीडीए वीसी के प्रस्ताव को मानते हुए पद्मश्री आरवी सुतार ने महात्मा गांधी की मूर्ति बनाने की स्वीकृति दे दी। जीडीए वीसी संतोष कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने आरवी सुतार से अनुरोध किया था कि वह यूपी गेट पर स्मारक के लिए ऐसी कलाकृति बनाएं जो उत्तरप्रदेश की पहचान बन जाए।

कृति ऐसी हो, जिससे दिल्ली से गाजियाबाद में प्रवेश करते ही यूपी की खूबसूरत छवि उभर कर आए। इस प्रस्ताव को आरवी सुतार ने मान लिया।

उन्होंने दो नन्हें बच्चों के साथ शांति और अहिंसा का संदेश देते हुए गांधी जी की प्रतिमा बनाने का सुझाव दिया। जीडीए वीसी ने बताया कि प्रतिमा पर आने वाला खर्च जीडीए वहन करेगा। प्रतिमा के लिए राजस्थान से विशेष श्रेणी का पत्थर मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें