फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम गांव में खसरा के 6 मामले आए, विभाग अलर्ट

Wed, 24 May 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
health
विज्ञापन
गुरुग्राम गांव में एक साथ खसरा के छह मामला आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। आनन-फानन में विभाग की रैपिड एक्शन टीम ने गांव का दौरा कर पीड़ित लोगों की जानकारी ली और उपचार किया। विभाग की ओर से गांव के अन्य लोगों को दवाइयां दी गई। 
विज्ञापन


रैपिड एक्शन टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीलम थापड़, जिला महामारी विशेषज्ञ राम प्रकाश समेत अन्य लोग शामिल थे।  लंबे समय बाद विभाग के सामने खसरा का एक साथ छह मामला आया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रवासी लोगों में यह मामला सामने आया है, लेकिन एक साथ आधा दर्जन लोग शिकार होने से दूसरे लोग प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है। 

इसे देखते हुए एहतियातन कदम उठाया गया था। इसमें दो व्यस्क और बाकी बच्चे हैं। जिला महामारी अधिकारी राम प्रकाश का कहना है कि खसरा के सभी मामले नियंत्रित है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें