फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में 5,930 छात्रों को मिली अपग्रेडेड सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र सात अगस्त तक फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का कर सकते हैं
विज्ञापन

दो से तीन अगस्त तक सीट को अपग्रेड करने और वरीयताओं को दोबारा व्यवस्थित करने का मिला था मौका
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए 5,930 छात्रों को उनकी अपग्रेड की हुई सीट आवंटित कर दी गई है। डीयू ने दो से तीन अगस्त तक सीट को अपग्रेड करने और वरीयताओं को दोबारा व्यवस्थित करने का मौका दिया था। इसके बाद डीयू दाखिला शाखा ने मंगलवार शाम पांच बजे अपग्रेड की हुई सीटों के आवंटन की घोषणा की। अब कॉलेज इन आवंटित सीट पर दाखिले का सत्यापन व उसे मंजूरी 6 अगस्त तक देंगे। वहीं, छात्र सात अगस्त तक फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का कर सकते हैं।
डीयू ने 19 जुलाई को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत 79 स्नातक प्रोग्राम के दाखिले के लिए पहला सीट आवंटन किया था। अब तक दो राउंड के बाद 70,498 छात्रों के दाखिले पक्के हो गए हैं। दो राउंड में 34, 069 छात्रों की ओर से सीट अपग्रेड करने का आवेदन मिला जिसमें से 5,930 को अपनी तय की गई प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेडेड सीट मिली है। वहीं, 35,889 छात्रों ने अपनी सीट से संतुष्ट होकर फ्रीज करा लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अगस्त को फीस भुगतान करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुक्रवार को डीयू खाली सीटों की जानकारी प्रदर्शित करेगा। अब तक की स्थिति के अनुसार अब चुनिंदा कॉलेजों में कुछ ही कोर्सेज की सीटें खाली हैं। खाली सीटों के साथ ही उन्हें मिड एंट्री का विकल्प मिलेगा। यह विकल्प वह छात्र ले सकते हैं जिनका अब तक कहीं दाखिला नहीं हुआ है। यह तभी होगा जब कॉलेजों में सीटें खाली होंगी। इसके लिए उन्हें 10 अगस्त तक एक हजार रुपये शुल्क का भुगतान कर आवेदन करना होगा। तीसरे राउंड के लिए सीट आवंटन 13 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें