फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जोन-7 बैडमिंटन प्रतियोगिता में 59 टीमों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय के नोर्थ जोन की ओर से लुडलो कैसल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोन-7 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंडर-14 (सब-जूनियर), अंडर-17 (जूनियर) और अंडर-19 (सीनियर) आयु वर्ग के मुकाबले नॉकआउट प्रारूप में खेले गए। कुल 59 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें लड़कों की 36 और लड़कियों की 23 टीमें शामिल रहीं। जोन-7 की एसपीई सुनील बालियान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, खेल भावना और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी दिल्ली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जोन-7 का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें