फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

578 विद्यार्थियों ने भरी सपनों की उड़ान

Mon, 16 Nov 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित स्वर्गीय श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 578 विद्यार्थियों ने अपने सपनों की उड़ान भरी।
विज्ञापन


कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच रविवार को गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में हुई परीक्षा में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस बार लड़कों की तुलना में लड़कियों में परीक्षा को लेकर ज्यादा उत्साह रहा।

परीक्षार्थियों के मुताबिक पेपर आसान था, जिसे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। कई परीक्षार्थियों ने तो निर्धारित समय डेढ़ घंटे से पहले ही प्रश्नपत्र हल कर लिया।
विज्ञापन


मेधावी छात्र-छात्राओं के सपना को साकार करने के लिए अमर उजाला ने अभियान चला रखा है। जिसके बाद 1117 विद्यार्थियों में अपना पंजीकरण कराया था।

सभी परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र गाजियाबाद पब्लिक स्कूल पर रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया था, लेकिन काफी परीक्षार्थी उससे पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे।

लड़कियों में दिखा ज्यादा उत्साह
परीक्षा में लड़कियों में उत्साह कहीं ज्यादा रहा। पंजीकृत 1117  में से 75 प्रतिशत लड़कियां थी। यदि किसी को प्रश्नपत्र या ओएमआर शीट भरने में कोई परेशानी हुई तो उसे तत्काल दूर किया गया।

चार सेट में थे प्रश्नपत्र
पारदर्शिता और नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र के चार सेट बनाए गए थे। कक्षा 9 और 10 के लिए चार सेट थे। जबकि कक्षा 11 व 12 के लिए भी चार अलग सेट पेपर परीक्षार्थियों को दिए गए।
विज्ञापन


करीब 10 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों की उम्मीद से ज्यादा अच्छा पेपर आया था। अधिकांश परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही प्रश्नपत्र हल कर चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें