फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: किसी का चेहरा झुलसा तो किसी की आंख में घुसे पटाखों के टुकड़े, 576 मरीज पहुंचे अस्पताल

Mon, 09 Nov 2026 11:31 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

18 से 60 वर्ष वाले 22 मरीजों में हाथ जलने की चोट ज्यादा थी। पिछले साल की तुलना में पोटाश से जलने के मामले कम देखने को मिले। इस बार दो मरीज पोटाश से जलने वाले है।
विज्ञापन
दिवाली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की खुशी के बीच दिल्ली के छह अस्पतालों में 576 मरीज झुलसी हालत में उपचार के लिए पहुंचे। इनमें हाथ व चेहरा जलने से लेकर आंख में पटाखों के हिस्से जाने से घायल लोग भी शामिल थे। कुछ अस्पतालों में पिछले साल की तुलना में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। सर्वाधिक 177 घायल एम्स के अलग-अलग केंद्रों में लाए गए।

विज्ञापन


एम्स दिल्ली के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव और बर्न्स सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंघल ने बताया कि दिवाली से जुड़े 42 मामले आए। इसमें गंभीर रूप से जले 11 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 31 मरीज मामूली रूप से जले थे। ज्यादातर चोटें अनार और उससे संबंधित चीजों की वजह से लगी थीं। बच्चों से जुड़े हादसे काफी संख्या में सामने आए। 10 साल से कम उम्र के 6 और 10 से 18 साल की उम्र के 12 लोग इनमें शामिल रहे। इनमें से एक बच्चा 45 फीसदी जल गया है।

पोटाश के मामले कम
18 से 60 वर्ष वाले 22 मरीजों में हाथ जलने की चोट ज्यादा थी। पिछले साल की तुलना में पोटाश से जलने के मामले कम देखने को मिले। इस बार दो मरीज पोटाश से जलने वाले है। इसमें एक मरीज की उम्र 13 वर्ष है। बता दें कि यह सभी आंकड़े नौ नवंबर सुबह 11 बजे तक के है। एम्स ट्रॉमा सेंटर में पटाखों से चोटिल होने के 25 मरीज लाए गए। इसमें एक मरीज को रेड जोन में था। जिसका बाद में ऑपरेशन करना पड़ा और बाकी 24 मरीजों को येलो जोन की श्रेणी में रखा गया।
विज्ञापन


आंख की चोट के 110 मरीज पहुंचे
इसके अलावा एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र की इमरजेंसी में आठ और नौ नवंबर को इमरजेंसी में करीब 110 मरीज पहुंचे। इसमें ज्यादातर मरीजों को पटाखों से आंखों में चोट आई थी। हालांकि इसमें 72 मरीजों को दृष्टि संबंधी कोई खतरा नहीं था। वहीं 18 मरीज ऐसे थे जिनके कॉर्निया में छेद या घाव था। इन मरीजों का इमरजेंसी में ऑपरेशन थियेटर में सर्जिकल ऑपरेशन किया गया। जबकि 20 से ज्यादा मरीजों की सर्जरी प्रस्तावित की गई। इसमें ज्यादातर बच्चे और युवा थे।

सफदरजंग अस्पताल में पहुंचे 35 बच्चे
सफदरजंग अस्पताल में सात और आठ नवंबर को रिकॉर्ड 135 मामले सामने आए। इसमें 129 पटाखा और छह दीये से जलने के थे। पटाखों से झुलसने वालों में 35 बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी बच्चों का ओपीडी में उपचार किया गया। जबकि एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसके अलावा दिवाली से संबंधित झुलसने की घटनाओं के सात मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

85 वर्षीय बुजुर्ग दीये से जलीं
डॉ. राम मनोहर लोहिया(आरएमएल) अस्पताल के बर्न, प्लास्टिक विभाग प्रमुख डॉ. समीक भट्टाचार्य ने बताया कि दिवाली के त्योहार को लेकर पटाखे से लेकर दीये सहित दूसरी वजहों को लेकर 41 मरीजों को उपचार के लिए लाया गया। इसमें आठ मरीज भर्ती हैं। एक 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं जो दीये से जल गई थीं। 18 मामले पटाखों से जलने को लेकर है। इसके अलावा एक वर्ष का बच्चा भी शामिल है जो गर्म पेय पदार्थ से जल गया। वहीं दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 50 से ज्यादा, लोकनायक अस्पताल में 40 और महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में 132 मामले पटाखों से जलने के सामने आ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें