फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: जिस महिला ने की मदद, दरिदें ने उसे ही बनाया हवस का शिकार; बोली- कुछ पिलाया और मैं...

Wed, 02 Oct 2024 07:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला ने सीजीओ काम्प्लेक्स में काम करने वाले एक ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
लोधी कॉलोनी स्थित साई मंदिर में दोनों की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
महिला से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में 55 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक ड्राइवर पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पीड़िता अपने परिवार के साथ लक्ष्मी बाई नगर में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि इस साल जनवरी माह में वह लोधी गार्डन स्थित साई बाबा मंदिर गई थी। जहां उसकी मुलाकात 30 साल के एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम सुनील बताया और कहा कि वह सीजीओ काम्प्लेक्स में बतौर ड्राइवर काम करता है। उसने महिला को बताया कि वह हाल ही में दिल्ली आया है। उसे दिल्ली के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। 

महिला के मुताबिक उस दिन आरोपी को अपनी कार में उसे लिफ्ट दी। आरोपी ने अपने लिए एक फ्लैट तलाशने में महिला की मदद मांगी। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। महिला का आरोप है कि सुनील ने 20 जून को सफदरजंग इलाके में उसे मिलने के लिए बुलाया। उसके बाद उसने उसे शीतल पेय पदार्थ पीने के लिए दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। 
विज्ञापन

आरोपी उसे एक होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। धमकी दिए जाने की वजह से पीड़िता ने पहले शिकायत नहीं की। फिर उसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 30 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें