फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी की छात्रा से 55 वर्षीय शख्स करता था अश्लील हरकतें, गिरफ्तार 

Wed, 23 Oct 2019 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सागरपुर इलाके में 55 वर्षीय एक शख्स छठी कक्षा की छात्रा के साथ एक महीने से अश्लील हरकतें कर रहा था। वह स्कूल से आती छात्रा को अपने घर में बुला लेता था और अशील हरकतें करता था। आरोपी डराने के लिए छात्रा को चाकू दिखाता था।

विज्ञापन


सागरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी ने घटना की पुष्टि की है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दशरथपुरी (सागरपुर) इलाके में 11 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास की सूचना मिली थी। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह  सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले वह स्कूल से घर आ रही थी, तो जयप्रकाश नाम का व्यक्ति उसे अपने घर ले गया। घर में उसके साथ अशील हरकतें की और दुष्कर्म का प्रयास किया। वह अक्सर घर बुलाकर अश्लील हरकतें करने लगा।

डराने के लिए उसे चाकू दिखा देता था। हरकतें बढ़ गईं तो डरी-सहमी छात्रा ने 20 सितंबर को ये बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो और बंधक बनाने का मामला दर्ज कर दशरथपुरी, सागरपुर निवासी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें