फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से लगी रफ्तार पर ब्रेक, 55 ट्रेन रद्द, कई जगह सड़क हादसों में 9 मरे

Sat, 05 Jan 2019 05:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
delhi winter - फोटो : अमर उजाला
सर्दी के मौसम में इस बार न्यूनतम तापमान के नए रिकॉर्ड बनने के बाद अब कोहरे ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार रात से तकरीबन पूरा देश कोहरे की चादर में ऐसा लिपटा कि शुक्रवार को भी पूरे दिन दृश्यता बेहद कम बनी रही। खासतौर पर राष्ट्रीय राजधानी समेत समूचे उत्तर भारत में कोहरे ने जमीन से आसमान तक यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कई जगह सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत की भी खबर है।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आने से उत्तर भारत में 55 ट्रेन पूरी तरह रद्द करनी पड़ी हैं, जबकि 25 को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस, मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस सहित 11 अहम ट्रेन 2 से 3 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। हालांकि प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि इस बार कोहरे में संचालन के लिए लगाई गई जीपीएस आधारित ‘फॉग पास’ सेफ्टी डिवाइस के कारण पिछले सालों के मुकाबले स्थिति में सुधार है। पूरे रेलवे नेटवर्क में 6940 डिवाइस लगाई गई हैं, जिनमें 2648 डिवाइस उत्तर रेलवे में लगी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
smog in delhi
कोहरे से जहां राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर जगह-जगह जाम की स्थिति रही, वहीं सड़क हादसों ने भी यातायात को प्रभावित किया। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा के पास कोहरे के कारण 15 वाहन टकराने से 10 से अधिक वाहन चालक घायल हो गए। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लखनऊ-बरौनी नेशनल हाइवे-28 और किशनगंज में भी दो अलग-अलग हादसों में कोहरे के कारण दर्जनों वाहन आपस में टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। महाराष्ट्र में भी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

4 of 6
smog in delhi - फोटो : pti
कई जगह बर्फबारी, गिरेगा तापमान
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी भारी हिमपात और बारिश की संभावना जताते हुए उच्च क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन

5 of 6
smog in delhi
पीएम के बाद राहुल भी कोहरे में फंसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान बृहस्पतिवार को कोहरे के कारण दिल्ली से जालंधर के लिए समय पर उड़ान नहीं भर पाया था, तो शुक्रवार को इसका असर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे पर पड़ा। राहुल को कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाने से अपना अमेठी दौरा रद्द करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर विमान में ही फंसे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi winter - फोटो : pti
कोहरे का विमान सेवाओं पर असर
400 फ्लाइट का संचालन प्रभावित हुआ दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर
02 दिन बृहस्पतिवार सुबह से शुक्रवार रात तक संचालन पर रहा है कोहरे का प्रभाव
02 घंटा शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह बंद रहा फ्लाइट संचालन
50 मीटर से भी कम रह गया था  7.30 बजे से 9.30 बजे तक दृश्यता का स्तर 
06 फ्लाइट को करना पड़ा रद्द, उतरने वाली 10 फ्लाइट भेजनी पड़ी जयपुर-लखनऊ
02 फ्लाइट दिल्ली के लिए आने वाली रद्द करनी पड़ी झारखंड के रांची एयरपोर्ट पर
54 फ्लाइट का संचालन प्रभावित रहा शुक्रवार सुबह बंगलूरू एयरपोर्ट पर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें