दिल्ली की सड़कों पर अगले दो महीने में 500 बसें आएगी। शनिवार को परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली में नई ई-बसों की उपलब्धता को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इसमें परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी, स्विच मोबिलिटी, जेबीएम जैसी प्रमुख बस कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
मंत्री ने कहा कि अगले दो महीनों में दिल्ली की सड़कों पर 500 ई-बसें चलेंगी और साल के अंत तक 1000 और बसें इसमें जुड़ेंगी। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों को जल्द दिल्ली की सड़कों पर उतारा जाए।
दिल्ली के मौजूदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में देवी इलेक्ट्रिक बसों को प्रभावी रूप से शामिल करने के लिए एक सुव्यवस्थित रूट रेशनलाइजेशन प्लान लागू किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में ये ई-बसें लगभग 12 किलोमीटर के छोटे रूट्स पर चलाई जा रही हैं, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां 12-मीटर लंबी बसों का संचालन चुनौतीपूर्ण होता है।