फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल में 50 फीसदी घटी मृत्युदर

Mon, 29 Jun 2020 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • इसी माह के शुरुआती तीन सप्ताह में लगातार मृत्युदर में आई गिरावट
  • सरकार ने बीते 30 दिनों में लोकनायक अस्पताल में आए बदलावों पर दी जानकारी
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल में कोरोना वायरस से होने वाली मरीजों की मौत में 50 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिल्ली सरकार ने बीते 30 दिनों में आए बदलावों को लेकर जारी की जानकारी के अनुसार इसी माह के तीन सप्ताह में लगातार कोरोना से होने वाली मरीजों की मौत में कमी आई है। 1 से 6 जून के बीच लोकनायक अस्पताल में 100 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी। 

विज्ञापन


इसके बाद सात से 12 और 20 से 26 जून के बीच क्रमश: 72 और 51 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार ने लोकनायक अस्पताल में आईसीयू बिस्तरों की संख्या 64 से बढ़ाकर 100 कर दी है। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़कर 500 तक पहुंच सकती है। ठीक इसी तरह अस्पताल में 80 वेंटिलेटर की व्यवस्था है जिनमें से 21 अभी खाली हैं। 

दो हजार ऑक्सीजन बिस्तरों की क्षमता वाले इस कोविड अस्पताल में 384 बिस्तरों पर ऑक्सीजन पाइपलाइन, 1200 बिस्तर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है। 21 एंबुलेंस की सुविधा वाले इस अस्पताल के ठीक सामने बैंक्वेट हॉल में 100 बिस्तरों की व्यस्था भी की गई है। अभी तक दिल्ली के अस्पतालों के पास यह पहला कोविड केंद्र बैंक्वेट हॉल में बनाया है जल्द ही इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन


अब तक भर्ती किेए जा चुके हैं 5777 मरीज, 4169 डिस्चार्ज
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकनायक अस्पताल में अब तक 5777 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है जिनमें से 4169 को डिस्चॉर्ज किया गया है। 17 मार्च को यह अस्पताल कोविड विशेष घोषित किया गया था। तब से लेकर जून माह के पहले सप्ताह तक 114 कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जा चुकी है और केवल एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। 

अब तक यहां 1130 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जा चुकी है। इन आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण ही नहीं, बल्कि अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना मरीजों की चिकित्सीय व्यवस्था पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम लगातार निगरानी रखे हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें