फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास से 5 लाख की ठगी, पुलिस से शिकायत

Mon, 21 Jan 2019 05:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
भरत शर्मा व्यास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रसिद्ध भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास से इनोवा दिलाने के नाम पर नोएडा में 5.35 लाख की ठगी हुई है। कई महीने के इंतजार के बाद कार नहीं मिलने और पैसे भी वापस नहीं करने पर उन्होंने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। आरोपी ने उन्हें दो चेक दिए थे जो बाउंस हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


भरत शर्मा व्यास दिल्ली के मयूर विहार में सपरिवार रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि सेक्टर-18 में उनके दोस्त की मोबाइल की दुकान है। इस दुकान पर चंदन राय नामक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को मीडियाकर्मी बताया और कई बड़े लोगों से संबंध होने की जानकारी दी। इसी दौरान बातचीत में भरत शर्मा ने चंदन से कहा कि उसे एक इनोवा कार खरीदना है। 

इस पर उसने कहा कि वह कम कीमत में कार दिला देगा। भरोसे में आकर अगस्त 2018 में उसके दिए गए बैंक खातों में अलग अलग तिथियों पर 5.35 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद कई महीनों तक वह टालता रहा। इसके बाद भरत शर्मा को लगा कि उसने ठगी कर ली है। इसके बाद उन्होंने चंदन से अपने पैसे मांगे। चंदन ने दो चेक भी दिए लेकिन चेक बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें