फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 लोगों से 5 करोड़ रुपये ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

Fri, 24 May 2019 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 54 लोगों से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा रकम ठगने वाले हाईप्रोफाइल जालसाज दुरविजय यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी कंपनी को नॉर्वे की बताता था और लोगों को पैसे दोगुना व तिगुना करने का झांसा देता था। उसने जालसाजी की कई स्कीमें चला रखी थीं। 

विज्ञापन


आरोपी ने लोगों को ठगने के लिए बाकायदा कॉल सेंटर खोला हुआ था। वह निवेशकों का विश्वास जीतने व उन्हें प्रभावित करने के लिए फाइव स्टार होटलों में पार्टी देता था। ईओडब्ल्यू आरोपी के साथी की तलाश कर रही है।

ईओडब्ल्यू के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शुभाशीष चौधरी के अनुसार, उत्तम नगर निवासी राजेश सिंह तोमर की शिकायत पर ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज किया गया था। राजेश ने शिकायत में कहा था कि उसने दुरविजय यादव की कंपनी माई ट्रेडविन. कॉम में पैसे निवेश किए थे। दुरविजय की कंपनी का कार्यालय करोल बाग में था। 
विज्ञापन


आरोपी कहता था कि उसकी कंपनी नॉर्वे की है और वह पैसे को दोगुना व तिगुना करती है। आरोपी पैसे नकद लेता था और उसकी कोई रसीद नहीं देता था। आरोपी निवेश किए गए पैसों को देखने के लिए निवेशकों को यूजर आईडी व पासवर्ड देता था। राजेश ने 2014 में जुलाई से सितंबर तक 6,36,600 रुपये निवेश किए थे। आरोपी निवेशकों को शुरुआत में रिटर्न देता था। बाद में पैसा देना बंद कर दिया। इस तरह आरोपी दुरविजय व उसके साथी राज मल्होत्रा ने 54 लोगों से पांच करोड़ रुपये ठग लिए।

ईओडब्ल्यू पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसीपी कपिल पाराशर के नेतृत्व में एसआई जेनेंद्र कुमार की टीम ने दुरविजय को मंगलवार को द्वारका से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ठगी के पैसों से खरीदी गई कार बरामद की है। पुलिस ने दुरविजय को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

चला रखीं थी तीन स्कीमें
आरोपी ने तीन स्कीमें सिल्वर, गोल्ड व डायमंड चला रखी थीं। वह सिल्वर स्कीम के तहत 6,600 रुपये, गोल्ड स्कीम के तहत 30 हजार और डायमंड के तहत तीन लाख रुपये लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें