फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 लाख लोग करेंगे सेकेंड फेज मेट्रो में सफर

Sat, 08 Feb 2014 09:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक दौड़ने वाली मेट्रो 2021 तक करीब 44 लाख लोगों को मास ट्रांसपोर्ट सुविधा का लाभ देगी। सेकेंड फेज मेट्रो की प्रक्रिया शुरू होते ही डीएमआरसी ने रूट की रिपोर्ट फाइनल कर ली है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार यदि 2017-18 तक मेट्रो दौड़ने लगी तो इस रूट के सातों स्टेशनों के जरिए रोजाना करीब एक से डेढ़ लाख लोग सफर करेंगे। 2021 तक यह लोड बढ़कर डेढ़ से दो लाख हो जाएगा।

दरअसल दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो के आसपास बड़ी आबादी निवास करती है। नया बस अड्डा पर बुलंदशहर, मसूरी, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर आदि जगहों से बसें आवागमन करती हैं। इन जगहों से बड़ी संख्या में व्यापारी भी काम के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं।
विज्ञापन


यहां से बड़ी संख्या में लोग मेट्रो के जरिए दिल्ली आवागमन कर सकेंगे। इसके साथ ही राजनगर एक्सटेंशन, मेट्रो रूट की सिक यूनिट्स पर बसने और कामर्शियल प्रतिष्ठानों पर काम करने वाली बड़ी आबादी इस रूट पर सफर करेगी।

इन्हें भी मिलेगा मेट्रो का लाभ
मेट्रो के सेकेंड फेज का लाभ बुलंदशहर, मसूरी, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर वालों को भी मिलेगा। नया बस अड्डा पर उतरकर यहां के लोग सीधे दिल्ली पहुंच सकेंगे।

जीडीए अधिकारियों ने शुरू किया एमओयू पर काम
मेट्रो की कवायद तेज होते ही जीडीए अधिकारियों ने एमओयू साइन करने की भी तैयारी शुरू कर दी है। एमओयू की लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी हैं। जीडीए अधिकारी एमओयू को फाइल जल्द ही शासन को भेज देंगे। डीएमआरसी से संकेत मिलते ही शासन स्तर पर एमओयू साइन होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें