फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ओडिशा से दिल्ली लाए थे 1.90 करोड़ का 411 किलोग्राम गांजा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आ एक ट्रक और एक कार बरामद, पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
विज्ञापन

-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चारों आरोपियों को दबोचा, इनके बाकी साथियों की पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने ओडिशा से लाकर दिल्ली-एनसीआर और दूसरे राज्यों में गांजा सप्लाई करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.90 करोड़ रुपये कीमत का 411 किलोग्राम गांजा, एक ट्रक और कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी निवासी लोकेश भारद्वाज (27), आशीष खासा उर्फ आशू (20), नूंह निवासी मोइन खान (24) और बिहार निवासी श्रीकांत प्रसाद (33) के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदोरा ने बताया कि 6 जुलाई को उनकी टीम को सूचना मिली कि थी गांजे का धंधा करने वाले कुछ लोग गोल्फ कोर्स रोड, सेक्टर-19, द्वारका के पास आने वाले हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक ट्रक से कार में गांजा उतारकर रखा जा रहा है। फौरन टीम ने लोकेश, आशीष और मोइन खान को दबोच लिया। इनके पास से कुल 411 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह लोग ओडिशा से गांजा लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ने 10 जुलाई को ओडिशा में छापा मार कर गांजा सप्लायर श्रीकांत प्रसाद को दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें