फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 11 बिल्डर प्रोजेक्टों में 4000 करोड़ की गड़बड़ी

Mon, 12 Feb 2018 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में निर्माणाधीन 11 बिल्डर प्रोजेक्टों में करीब 4000 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी गई है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से जारी ऑडिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ  है।

विज्ञापन


खरीदारों से जितने पैसे लिए गए, उतने पैसे खर्च नहीं किए गए। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि पैसे का उपयोग प्रोजेक्ट के अलावा कहीं और भी किया गया।

दरअसल, नोएडा प्राधिकरण ने पिछले वर्ष क्यूरी एंड ब्राउन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 14 बिल्डर प्रोजेक्टों का ऑडिट शुरू कराया थी। इसकी रिपोर्ट दिसंबर तक देनी थी। लेकिन अब यह रिपोर्ट सामने आई है।

 

विज्ञापन

सवाल उठ रहा कि आखिर पैसा गया कहां

इसमें 11 प्रोजेक्टों की रिपोर्ट में ऑडिट एजेंसी ने बताया है कि जितनी राशि बिल्डरों ने निवेशकों से प्राप्त की है उतनी खर्च नहीं की है। यही नहीं प्राधिकरण का बकाया भी नहीं दिया।

इससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह पैसे कहां गए। इस संबंध में इन सभी बिल्डरों को प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यही नहीं ऑडिट एजेंसी की रिपोर्ट से उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के चेयरमैन को भी अवगत कराया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक छह बिल्डर प्रोजेक्टों के आय और खर्चे में 2500 करोड़ का भारी अंतर पाया गया। वहीं पांच बिल्डर प्रोजेक्टों के आय और व्यय में करीब 1000 से 1500 करोड़ का अंतर पाया गया है। तीन प्रोजेक्टों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें